Breaking News

भारत में करेगा अपना पहला शो परफॉर्म रॉक बैंड ‘यू 2’

रॉक बैंड यू2 भारत में अपना पहला शो प्रस्तुत करने जा रहा है। संगीत समूह ने बुधवार को यह घोषणा की। आयरिश रॉकर्स 15 दिसंबर को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में 1987 के अपने एल्बम के सम्मान में ‘द जोशुआ ट्री टूर 2019’ का समापन करेंगे।

यू2 की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार, बैंड के ड्रमवादक लैरी मुलेन ने कहा कि इस यात्रा को समाप्त करने के लिए मुंबई एकदम सही शहर है। मुलेन ने कहा कि आपको वहां देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। बेसिस्ट एडम क्लेटन ने कहा कि समूह डबलिन की झलक भारत में दिखाने के लिए उत्सुक है।

क्लेटन ने कहा कि कला, संगीत, सिनेमा, थिएटर, साहित्य, भोजन और बहुत सी चीजों के साथ अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध भारत में यू2 प्रस्तुति देने को लेकर बहुत उत्साहित है। द जोशुआ ट्री टूर 2019 की शुरूआत गत आठ नवंबर को ऑकलैंड में हुई थी।

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...