Breaking News

अफगानी महिला आर्मी को भारत देगा प्रशिक्षण

नई दिल्ली। भारतीय आर्मी ने अब अफगानी महिलाओं को सिखाने का रूख किया है। भारत और अफगानिस्तान की दोस्‍ती दि‍न ब द‍िन बढ़ती जा रही है। ऐसे में इंड‍ियन आर्मी इन द‍िनों चर्चा में है, क्‍योंक‍ि यह बहुत जल्‍द अफगान‍ी मह‍िलाओं को लड़ना स‍िखाएगी। 20 महिला सेना अफसर भारत और अफगान की दोस्‍ती को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग में लगी हैं। भारत में सैन्‍य प्रश‍िक्षण के ल‍िए अब अफगानिस्तान से भी सैन्‍य अफसर आने लगे हैं। अब यहां अफगान की 20 महिला सेना अफसर चेन्‍नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी यानी क‍ि में प्रश‍िक्षण लेंगी। ये महिलाएं अफगानि‍स्‍तान के विभिन्न प्रांतों से चुनी गई हैं।
सैन्य मह‍िलाओं को सिखाएंगे गुण
ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्‍नई में प्रश‍िक्षण लेने आ रही अफगानि‍स्‍तान महि‍ला अफसरों में सेना से 17 और वायु सेना से तीन मह‍िलाएं शाम‍िल हैं। यहां पर मह‍िला सैन्‍य अफसरों को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ दुश्‍मनों की रणनीति को बारीकी से पहचानना स‍िखाया जाएगा। इतना ही नहीं इंड‍ियन आर्मी के अफसर संचार कौशल और नेतृत्व सहित बुनियादी सैन्य नीति से भी उन्‍हें गहराई से रूबरू कराएंगे। भारत अफगानी मह‍िलाओं को तो पहली बार प्रश‍िक्ष‍ित करेगा लेक‍िन इसके पहले करीब 4,000 से अधिक अफगान सैन्य और पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कर चुका है। बता दें कि अफगान की सेना में महिलाओं की संख्या को बढ़ाने का एक बड़ा लक्ष्‍य तय क‍िया गया है। अफगान रक्षा और सुरक्षा बलों में करीब 4,500 महिलाएं हैं। इसमें 1,200 सेना में और 100 महिलाएं वायु सेना में तैनात हैं।

About Samar Saleel

Check Also

आईआईटी मंडी ने निकाला तोड़, अब नहीं होगे ओटीपी स्कैम, जानें क्या है adapID?

भारत में आए दिन लोग ओटीपी स्कैम के शिकार हो रहे हैं। हर दिन लोगों ...