Breaking News

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाडियों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, अबतक खाते में आए चार पदक

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारत को कोई पदक नहीं मिला था, लेकिन दूसरे दिन विटलिफ्टिंग में देश को चार पदक मिले। चारो पदक वेटलिफ्टिंग में ही आया है. जिसमें मीराबाई चानू ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. जबकि संकेत सरगर और बिंदियारानी देवी ने सिल्वर मेडल जीता.

शुरुआत रजत के साथ हुई फिर कांस्य आया और मीराबाई ने स्वर्ण की चाहत भी पूरी कर दी। बिंदियारानी ने रजत के साथ ही दिन का अंत किया। देश को पहला पदक दिलाने वाले संकेत ने कहा कहा भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो चुके हैं।  उन्होंने अपना रजत पदक देश के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का तीसरे दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है

तैराकी: पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई – हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे) पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक – हीट 6: श्रीहरि नटराज (3.31 बजे)

जिमनास्टिक: पुरुषों का ऑल-अराउंड फ़ाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

बैडमिंटन: मिश्रित टीम क्वार्टर फ़ाइनल: रात 10 बजे से महिला टी20

क्रिकेट: भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है. वहीं संकेत महादेव ने सिल्वर गुरूराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है.

 

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...