Breaking News

युगांडा में भारतीय महिला उद्दमी सम्मेलन का आयोजन

  • Published by-@MrAnshulGauravWriiten by- Shashwat Tiwari 
  • Tuesday, 15 March, 2022

नई दिल्ली। युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय महिला उद्दमी सम्मेलन और भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रवासी भारतीयों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस बारे में वहां स्थित भारतीय दूतावास ने

युगांडा में भारतीय समुदाय पूरे उत्साह से अपने सभी पर्व और त्योहार मनाता है।

कार्यक्रम में युगांडा के प्रधानमंत्री लुहाकाना गोगुंदा और स्वास्थ्य मंत्री जेन रूथ एसेंग ने लिया हिस्सा

अपने ट्वीट में दूतावास ने कहा आजादी का अमृत महोत्सव एचसीआई, कंपाला ने प्रवासी भारतीयों के सहयोग से 12.03.2022 को स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय महिला उद्यमी सम्मेलन और भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में युगांडा के प्रधानमंत्री लुहाकाना गोगुंदा और स्वास्थ्य मंत्री जेन रूथ एसेंग शामिल हुए।

27 हजार से अधिक भारतीय अर्पित राजस्व का लगभग 60 प्रतिशत करते हैं योगदान 

बता दें कि लगभग 27 हजार से अधिक भारतीय और पीआईओ युगांडा में रहते हैं। भारतीय राजस्व प्राधिकरण की सांख्यिकीय विवरण के अनुसार भारतीय नागरिक और पीआईओ स्थानीय तौर पर 65 प्रतिशत कर अदा करते हैं और इसके ज़रिए, अर्पित राजस्व का लगभग 60 प्रतिशत योगदान करते हैं। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध भी प्रगाढ़ हैं। युगांडा में भारतीय समुदाय पूरे उत्साह से अपने सभी पर्व और त्योहार मनाता है।

About reporter

Check Also

आज का राशिफल: 29 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप इधर-उधर समय व्यर्थ ...