Breaking News

भारत की पहली महिला डॉक्टर कादंबिनी गांगुली का गूगल ने बनाया डूडल, जानें इनके बारे में कुछ विशेष बातें

आज भारत की पहली स्नातक और फिजीशियन महिला कादम्बिनी गांगुली का 160वां जन्म दिवस है. इस अवसर पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है और सम्मान जताया है.

कादंबिनी गांगुली ने मुंबई की रहने वाली आनंदीबाई जोशी जैसी अन्य महिला डॉक्टरों के साथ महिलाओं के लिए भारत में एक सफल मेडिकल प्रैक्टिस का बीड़ा उठाया. संयोग से भारत में पहली महिला डॉक्टर कौन थी, इस सवाल को इस तथ्य से सुलझाया जा सकता है कि गांगुली और जोशी दोनों ने 1886 में मेडिसिन में अपनी डिग्री हासिल की थी.

कादम्बिनी गांगुली भारत की पहली स्नातक और फिजीशियन महिला थीं. वह देश की पहली महिला डॉक्टर भी थीं. यही नहीं उनको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में सबसे पहले भाषण देने वाली महिला का गौरव भी प्राप्त है. कादम्बिनी गांगुली पहली दक्षिण एशियाई महिला थीं, जिन्होंने यूरोपियन मेडिसिन में प्रशिक्षण लिया था.

गांगुली ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. वहीं, जोशी ने विमेन्स मेडिकल कॉलेज ऑफ पेंसिल्वेनिया, अमेरिका से अपनी डिग्री हासिल की. हालांकि, जोशी 1887 में 21 साल की उम्र में असामयिक मृत्यु होने से उनका करियर छोटा ही रहा था.

About News Room lko

Check Also

गोदरेज के मोटर सॉल्यूशंस व्यवसाय का 2028 तक 40% राजस्व वृद्धि का लक्ष्य

अगले 3 वर्षों में 40 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बढ़ती ईवी निर्यात मांग ...