Breaking News

थैला बैंक का अभिनव अभियान

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का आह्वान किया था। इसके लिए लोगों को जागरूक बनाने का अभियान भी चलाया गया। लेकिन अक्सर लोग मौके पर कपड़े के थैले उपलब्ध ना होने से परेशान भी होते है। इस समस्या के समाधान हेतु लखनऊ नगर निगम ने अभिनव कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।

महापौर संयुक्ता भाटिया थैला बैंक शुरू किया है। अब सब्जी मंडी के पास से कम दामो में कपड़े का थैला मिलेगा। इससे गरीब महिलाओं को रोजगार के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने के लिए दिया कपड़े के थैले का विकल्प भी उपलब्ध होगा। महापौर संयुक्ता भाटिया और अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी ने नगर निगम लखनऊ द्वारा ऐशबाग स्थित एवररेडी चौराहे पर थैला बैंक का शुभारंभ किया।

संयुक्ता भाटिया ने बताया कि थैला बैंक को प्रारम्भ करने उद्देश्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग समाप्त करना है। थैला बैंक जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ कपड़े के थैले के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए यह मुहीम शुरू की गई है। नगर निगम द्वारा प्लास्टिक थैली का विकल्प जनता के समक्ष उपलब्ध करा कर लखनऊ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वयं सहायता समूह का योगदान

यह थैले लखनऊ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे है। जिसे सभी लोग अपनी नजदीकी सब्जी मंडी से खरीद सकेंगे,इससे जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता मिलेगी। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी मदद मिलेगी क्योकि थैला बैंक के माध्यम से उन्हें रोजगार दिया जा रहा है। शहर में सिंगल यूज़ प्लस्टिक को समाप्त करने में सहायता प्राप्त होगी। एक अन्य कार्यक्रम में संयुक्ता भाटिया,विधायक सुरेश श्रीवास्तव और पार्षद विजय गुप्ता ने पांच सौ से अधिक गरीबों को कम्बल वितरित किये।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...