Breaking News

लोक अदालत में 33 हजार, 916 वादों का हुआ निस्तारण

फ़िरोजाबाद।जनपद में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ जिसमें आपसी सुलह-समझौते से 33916 वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान यह भी जानकारी दी गयी कि छूटे हुए वादकारी आगामी 13 अगस्त व 12 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव फौजदार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन इस अवसर पर जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहां की जनता को राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार रहता है, क्योंकि इसके माध्यम से ज्यादा भागादौड़ी नही किए बिना व कम धनराशि में वादों का निपटारा होता है। लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जहां ऐसे मामले आते हैं, जो न्यायालय में लंबित हैं या अभी न्यायालय में रखे नहीं गए हैं, उनको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किया जाता है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 33916 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें से मुख्यतः जनपद न्यायालय द्वारा 4763 वाद, परिवार न्यायालय द्वारा 101 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 50 वादों का निस्तारण करते हुए 15751800/- धनराशि प्रतिकर के रूप में प्रदान की गयी है। परिवार न्यायालय द्वारा सुलह समझौते के आधार पर 8 जोडे एक साथ भेजे गये, राजस्व न्यायालय द्वारा 12458 वाद, बैंक द्वारा बसूली योग्य 604 वादों में 68675270/- धनराशि का सैटलमेंट किया गया। जिला न्यायालय से सम्बन्धित अधिकारीगण में से जनपद न्यायाधीश संजीव फौजदार द्वारा 3 वाद निस्तारित किये गये। आलोक पाण्डेय, स्पेशल जज पोक्सो एक्ट फिरोजाबाद द्वारा 1 वाद निस्तारित किये गये।

चन्द्रशेखर-II, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद द्वारा 1 वाद निस्तारित किया गया, राजेश कुमार द्वितीय स्पेशल जज एससी,एसटी द्वारा एक वाद निस्तारित किया गया. विजय कुमार आजाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 7 फिरोजाबाद द्वारा 386 वाद निस्तारित किये गये।रविन्द्र कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 11 फिरोजाबाद द्वारा 3 वाद निस्तारित किये गये.अवधेश पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद द्वारा 4 वाद निस्तारित किये गये. अरविन्द कुमार यादव तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद द्वारा 5 वाद निस्तारित किये गये. आजाद सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 6 फिरोजाबाद द्वारा 7 वाद निस्तारित किये गये.आजाद सिंह, प्रभारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 3 फिरोजाबाद द्वारा 4 वाद निस्तारित किये गये. संजय कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट नं० 3 फिरोजाबाद द्वारा 1 वाद निस्तारित किये गये.अनुराग शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 1 फिरोजाबाद द्वारा 3 वाद निस्तारित किये गये. यजुवेन्द्र विक्रम सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट नं० 2 फिरोजाबाद द्वारा 1 वाद निस्तारित किये गये।

न्यायालय सिविल जज (वरिष्ठ खण्ड)  मिनाक्षी सिन्हा द्वारा 39 वाद में धनराशि रूपया 8685691/-, के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किये गये। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी राजमंगल सिंह यादव, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी फिरोजाबाद अम्बरीष त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शिकोहाबाद सुव्रत पाठक, ग्राम न्यायालय टूण्डला गिरेन्द्र सिंह, ग्राम न्यायालय जसराना मिमोह यादव, सिविल जज जू०डि० फिरोजाबाद सृष्टि पाण्डेय, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 1 शिकोहाबाद दीक्षी चौधरी, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 2 शिकोहाबाद प्रज्ञा पाराशर, न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम चौधरी, अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट नं० 5 फिरोजाबाद, सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी० कोर्ट नं० 2 कपिल यादव, सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी० कोर्ट नं० एक अभिषेक सिंह, आदि न्यायालयों द्वारा शमनीय प्रकृति के 4102 वादों के निस्तारण करते हुए 604380/- धनराशि अर्थदण्ड के रूप में बसूल की गयी।

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार, जूनियर डिवीजन सिविल जज दिक्षी चौधरी, अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण एवं समस्त अधिवक्तागण व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...