Breaking News

पीरियड्स आने के बाद अक्सर लड़कियों के शरीर में होते है ये बदलाव

अगर आपको सही उम्र में पीरियड्य आने शुरू नहीं हुए तो इससे आपके शरीर को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं। अगर लड़की को 9 साल में ही पीरियड्स आने शुरु हो जाएं या फिर देरी से पीरियड्स आने लगें तो इसका मतलब है कि आपके हार्मोन्स में कुछ कमी है जिसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाकर अपना टेस्ट जरुर करवाना चाहिए।

पीरियड्स जल्दी शुरू होना या देर से आने की कई वजह भी हो सकती हैं इसलिए आप लोगों की कही सुनी बातों से ज्यादा खुद डॉक्टर के पास जाकर इसकी सही वजह जरूर जानें।

-त्वचा तैलिये होने लगती है। पीरियड्स के दौरान या उससे पहले कई लड़कियों को पिंपल्स हो जाते हैं। ये भी हार्मोन्स में बदलाव की वजह से ही होते हैं आपकी त्वचा ऑयली हो जाती है जिस वजह से पीरियड्स के दौरान मुंहासे होने का खतरा रहता है। -हाइट बढ़ती है। अगर आपने नोटिस किया हो तो कई लड़कियों की हाइट एक दम से एक उम्र के बाद बढ़नी शुरू होती है। लड़कियों की हाइट खासकर पीरियड्स आने के बाद काफी बढ़ती है। पहली बार पीरियड्स आने पर घबराने की जरुरत नहीं है।

– ब्रेस्ट की शेप बननी शुरू हो जाती है। जब तक लड़कियों को पीरियड्स आने शुरू नहीं होते तब तक उनका शरीर एक जैसा ही लगता है लेकिन उसके बाद उनके शरीर के कुछ हिस्सों में खास बदलाव आने लगते हैं। ये बदलाव हर लड़की के लिए जरूरी होते हैं इसलिए इनसे घबराने की जरूरत नहीं है।

-पीरियड्स आने के बाद में लड़की के शरीर में कई तरह के हार्मोन्स बदलाव आते हैं।

-लड़की को पीरियड्स आने के बाद उसके बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। कई बार लड़की के बाल झड़ने लगते हैं तो कई बार बाल कुछ समय के लिए कम बढ़ते हैं। लेकिन ये जरुरी नहीं है कि हर लड़की के शरीर में ये बदलाव हो। हर किसी के हार्मोन्स के हिसाब से ही उनके शरीर में बदलाव आते हैं।

जब पहली बार पीरियड्स होते हैं तो उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए। साफ-सफाई का ध्यान रखें। गंदे कपड़े ना पहनें और साफ सेनीटरी नेपकिन का इस्तेमाल करें। पीरियड्स के दौरान डेली नहाएं। इस दौरान इन्फेक्शन होने का खतरा होता है इसलिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखना जरूरी है।

About News Room lko

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...