Breaking News

जायसवाल समाज ने धूमधाम से मनाया सहस्त्राबाहू अर्जुन जी महराज का जन्मदिन

गोरखपुर। जायसवाल युवा मंच कुशीनगर द्वारा आयोजित जायसवाल एवं कसेरा समाज के कुल देवता भगवान सहस्त्राबाहू अर्जुन जी महराज का जन्म दिवस पडरौना नगर के होटल शिवराम पैलेस में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम महराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया व उनके पराक्रम शौर्य और यश पर चर्चा हुई।

इस आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए चर्चा किया गया एवं समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपने योगदान को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। साथ ही सेवा के इस अवसर पर यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में कसेरा टोली चौराहे पर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महराज की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जायेगी।

इस कार्यक्रम में जायसवाल युवा मंच के नवनियुक्ति पदाधिकारी प्रदेश महासचिव संजय जायसवाल, प्रदेश सचिव चन्दन जायसवाल व जिलाध्यक्ष कुशीनगर अंशुल जायसवाल को सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में रमेश जायसवाल मनीष जायसवाल, राजेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, दीपक साहा, अजय साहा , प्रितम साहा , मनोज साहा, प्रमोद जायसवाल, सतीश साहा, विपिन जायसवाल, संजय गुप्ता, चन्दन जायसवाल, अशोक जायसवाल, सन्नी जायसवाल, अर्जुन जायसवाल, राजू जायसवाल, सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने ससुर समेत नौ लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा, लगाए ये आरोप

बरेली:  बरेली की यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने अपने ससुर हरीश नायक पर एक और मुकदमा ...