Breaking News

घर पर ही अपने चेहरे को बनाए सुंदर बस अपनाए ये ब्यूटी टिप्स

श्रृंगार किसी भी महिला का अधिकार होता है। यह हक़ महिलाओं से कोई नहीं छिन सकता। लेकिन कामकाजी महिलाएं और हाउस वाइफ को बार बार पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता है। महिलाएं अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर काफी संजीदा रहती हैं। इसके अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इतने महंगे आते हैं कि हर बार उन्हें ख़रीदा नहीं जाता है।

डेस्क। श्रृंगार किसी भी महिला का अधिकार होता है। यह हक़ महिलाओं से कोई नहीं छिन सकता। लेकिन कामकाजी महिलाएं और हाउस वाइफ को बार बार पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता है। महिलाएं अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर काफी संजीदा रहती हैं। इसके अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इतने महंगे आते हैं कि हर बार उन्हें ख़रीदा नहीं जाता है। जिन प्रोडक्ट्स का उसके चेहरे पर इस्तेमाल किया जाने वाला है वही कितनी सेफ है, और पैसे भी अधिक खर्च होते है। ऐसे आप घर पर ही अपने चेहरे को सुंदर बना सकती है।

-अगर आप अपने चेहरे को हर समय स्वस्थ और ताजा दिखाना चाहती है तो आप बेबी वाइप का प्रयोग कर सकती हैं। ये आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ कर उसे चमदार और ताजा दिखाता हैं। इतना ही नही इसमे आपको अपना चेहरा धोने और फिर उसके बाद मॉश्चराइजर का प्रयोग करने की जरुरत नही पड़ेगी क्योकि ये अपके चेहरे को साफ करने के साथ-साथ आपके चेहरे को मॉश्चराइज भी करता हैं।

-शहद को एक बढि़या फेशियल मास्क माना जाता है, एक साफ कपड़े को हल्के गर्म पानी में डुबोएं। इसे चेहरे पर रखें, जब तक यह हल्का ठंडा न हो जाए। इससे आपके फेस के पोर्स खुलेंगे। इसके बाद शहद लगा लें। 15 से 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।

-चम्मच प्लेन योगर्ट और एक चौथाई चम्मच संतरे का जूस लेकर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब उंगलियों से चेहरे पर अप्लाई करें। यह पेस्ट आपको रिलैक्स व कूल कर देगा। पांच मिनट लगा रहने दें और फिर धो दें।

-2-3 गाजर को पकाकर मैश कर लें और इसमें शहद मिला दें। अच्छी तरह मिक्स करके इस पेस्ट को स्किन पर थोड़ी देर के लिए लगा लें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा का रंग साफ़ होता है।
-1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच मैश किया हुआ पपीता अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पैक को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

About News Room lko

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...