Breaking News

कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की: संजय राउत

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए उनपर महाराष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा, “आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।”

मालूम हो कि कंगना ने ट्विट कर आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी और उन्हें मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा। इस पर संजय राउत ने कहा, “उसको (कंगना) कौन धमकी देगा, जरुरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे। वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है, लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है क्या?”

इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय सबूतों के साथ पुलिस से संपर्क करना चाहिए और साबित करना चाहिए कि उन्होंने धमकी दी है। राउत ने अभिनेत्री का नाम लिए बिना कहा कि ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय किसी को सबूत के साथ पुलिस और सरकार से संपर्क करना चाहिए।’

गौरतलब हो, रनौत ने ट्वीट करके कहा था, ‘‘मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसी क्यों लग रही है।’’ रनौत ने साथ ही गत एक सितंबर की एक खबर टैग की थी जिसमें राउत ने कथित तौर पर कहा था कि यदि वह शहर की पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें ‘‘फिल्म माफिया’’ की बजाय डर मुंबई पुलिस से लगता है। उन्होंने कहा था कि ‘बॉलीवुड में ड्रग माफिया’ का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की आवश्यकता होगी और वह मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...