Breaking News

टाटा मुंबई मैराथन में हार्ट अटैक से एक की मौत

मुंबई। बॉम्बे हॉस्पिटल के पीआरो ने जानकारी देते हुए बताय कि आज सुबह टाटा मुंबई मैराथन के दौरान एक 64 वर्षीय व्यक्ति का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। इनका नाम गजानन मलजलकर बताया गया, जहां हॉस्पिटल ने इन्हें उन्हें मृत घोषित कर दिया है। हॉस्पिटल द्वारा बताया गया कि आज इस दौड़ के दौरान कुल सात लोगों को दिल का दौरा पड़ा। इन सभी सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टाटा मुंबई मैराथन में एलीट फुल मैराथन पुरुष वर्ग में श्रीनू बुगाथा ने जीत हासिल की और महिला वर्ग में सुधा सिंह सबसे आगे रही, जिन्होंने खिताब अपने नाम किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ड्रीम रेस, 5.9 किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाई थी। अभिनेता राहुल बोस भी ड्रीम रेस में भाग लिया। रेस के दौरान गीतकार गुलजार भी बच्चों के साथ मौजूद रहे। टाटा मुंबई मैराथन के 17 वें संस्करण में, 55,000 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं।।

About Samar Saleel

Check Also

‘मां के पैर छूए बिना नामांकन भरने गया’, हीराबेन मोदी को याद कर भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के बीच एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...