Breaking News

Indian Constitution इसे जान कर होगी गर्व की अनुभूति

आज भारत अपना 69वां गणतंत्र द‍िवस मना रहा है। आजादी के बाद १९५० में भारत का संविधान लागू हुआ था। भारतीय संव‍िधान (Indian Constitution) की विशेषता यह है कि यह संव‍िधान दुन‍िया का सबसे बड़ा हस्‍तल‍िखि‍त संव‍िधान है। और पूरी दु‍न‍िया के संव‍िधानों से ब‍िल्‍कुल अलग है।

भारतीय संविधान

  • मूल प्रति प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखी थी।
  • हिंदी व अंग्रेजी की मूल प्रतियां भारतीय संसद की लाइब्रेरी में हीलियम भरे एक बॉक्स में रखी गयी है।
  • भारतीय संविधान की प्रस्‍तावना में स्‍वतंत्रता,समानता व भ्रातृत्‍व के आदर्श फ्रांसीसी क्रांति से लिए गए।
  • संविधान में 395 अनुच्‍छेद, 22 भाग और 12 अनुसूचियां हैं।
  • भारतीय संविधान किसी संप्रभुता संपन्‍न देश का सबसे लंबा हस्‍तल‍िखि‍त संविधान है।
  • इसे पूरी तरह से तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन का समय लगा था।
  • भारतीय संविधान की प्रस्तावना अमरीकी संविधान से प्रेरित है।
  • दोनों देशों के संविधान में प्रस्तावना वी द पीपुल से शुरू होती है।
  • भारतीय संविधान को तैयार करने के लिए एक संविधान सभा का निर्माण किया गया था।
  • जिसका अध्‍यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया।
  • संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई।
  • भारतीय संविधान पर 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने हस्‍ताक्षर किए थे।
  • जिसमें हस्‍ताक्षर करने वालों में 15 महिलाएं भी शामिल थीं।
  • समूचे भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था।

इसे भी जाने

Republic Day 1950 से अब तक अद्भुत अतुल्य भारत

About Samar Saleel

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...