Breaking News

जानिए आज श्री कृष्ण जी की कृपा किसका चमकायेगी भाग्य और किसके लिए गुरुवार रहेगा खास

आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। वहीं कुंडली में गुरु को विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री विष्णु हैं। वहीं इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि –समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवार जनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है।जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

2. वृषभ राशि –दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करे। लेन देन में सावधानी रखे। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव।

3. मिथुन राशि –कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

4. कर्क राशि –आप की चंचलता के चलते सम्बन्ध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें, तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश कंरे। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

5. सिंह राशि –समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय स्व भूमि सम्बन्धी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हे। समय रहते कार्यवाही करें। अन्यता भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।

6. कन्या राशि –किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

7. तुला राशि –कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा, संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि –मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

9. धनु राशि –पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग के बीच ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

10. मकर राशि –अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं है, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

11. कुम्भ राशि –अपने सहकर्मियों से बातों में नरमी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

12. मीन राशि –हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

☀️?आज का पंचांग – 08 जुलाई 2021?☀️

तिथि चतुर्दशी – 29:18:53 तक
नक्षत्र मृगशिरा – 20:59:07 तक
करण विष्टि – 16:24:03 तक, शकुन – 29:18:53 तक
ऋतु ग्रीष्म
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण
योग वृद्धि – 16:18:06 तक
वार गुरूवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:29:23
सूर्यास्त 19:22:32

?चन्द्र राशि वृषभ – 07:42:06 तक
चन्द्रोदय 28:33:00
चन्द्रास्त 18:10:00

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:53:09

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 13:30:00 से 15:00:00 तक
गुलिक काल 08:57:40 से 10:41:48 तक

?शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:48:00 से 12:23:00तक
☀️दिशा शूल – दक्षिण

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 23 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी ...