लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह के सम्मुख कोरी समाज के अध्यक्ष विनोद कोरी, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सोहन सिंह, विश्वकर्मा महासभा के अध्यक्ष नागेन्द्र विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि सभी साथियों के राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होेने से दल को मजबूती मिलेगी और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों को जन जन पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोकदल का सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम कुशवाहा, वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, बीएल प्रेमी, प्रीति श्रीवास्तव, वीरेन्द्र तोमर आदि लोग मौजूद थे।