Breaking News

राम मंदिर आंदोलन पर समर्पित विशेषांक का लोकार्पण

अयोध्या धाम। राष्ट्रधर्म ने राम मंदिर आंदोलन पर समर्पित विशेषांक प्रकाशित किया है। इसमें आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संतों, वरिष्ठ प्रचारकों एवं आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया गया है।

👉सीएम योगी ने अयोध्या में रूफ माउंटेड सोलर बोट परिचालन का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल, क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोज कांत, सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने इस विशेषांक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर डा कृष्ण गोपाल ने कहा कि राम मंदिर जैसा आंदोलन पूरे विश्व में कहीं नहीं हुआ। आज सारे विश्व में राम की यशकीर्ति फैली है।

राम मंदिर आंदोलन पर समर्पित विशेषांक का लोकार्पण

उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग राम का प्रमाण मांगते हैं। राम का नाम आज करोड़ों लोग अपने मन में स्थिर कर रखे हैं। इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है। राम के नाम पर नगरों व गांवों के नाम हैं। राम लोकजीवन में बस गये हैं। राम इस देश की अंतरात्मा बन चुके हैं।

👉जिस जहाज को अदन की खाड़ी में भारतीय युद्धपोत ने बचाया उस पर हूती समूह ने किया था हमला, अमेरिका का था शिप

आसुरी शक्तियां हिन्दू समाज का नामोनिशान मिटा देना चाहती थीं। हजारों मंदिरों का विध्वंस किया गया। लाखों लोगों की हत्या और करोड़ों लोगों का मतांतरण किया गया। असहाय हिन्दू समाज के लिए संत समाज साथ खड़ा हो गया।

About Samar Saleel

Check Also

क्यों वंदे भारत-गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड होने जा रही कम? इस वजह से रेलवे ले रहा ये फैसला

नई दिल्ली। देश में वंदे भारत और गतिमान एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें अपनी तेज रफ्तार ...