Breaking News

विभिन्न दलों के नेताओं ने समर्थकों संग रालोद की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी की उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- खटाखट करने वाले गायब हो गए हैं, सीजन आएगा तो लौटेंगे

विभिन्न दलों के नेताओं ने समर्थकों संग रालोद की सदस्यता ग्रहण की

तत्पश्चात प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल निरन्तर संगठन विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में बिहार, झारखण्ड, उत्तराखण्ड एवं दिल्ली जैसे प्रदेशों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को घोषित कर दिया गया है। आगामी उपचुनाव में एनडीए की विजय की सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय 16 अगस्त से झांसी से अपना दौरा प्रारम्भ करेंगे और संगठन की समीक्षा करेंगे।

दो डिप्टी गवर्नर समेत चार शीर्ष अफसरों का इस्तीफा, अंतरिम सरकार के निर्देश पर लिया गया फैसला

इस अवसर पर अभिषेक राज (प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस यूपी), अवनीश त्यागी (राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा समाजवादी पार्टी), विकास सागर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बसपा), बाबूराम प्रजापति (पूर्व प्रदेश सचिव, सपा), महक सिंह जाटव (प्रदेश सचिव अम्बेडकर वाहिनी सपा), रमेश चंद्र कुशवाहा (प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ), इब्ने अली (जिला उपाध्यक्ष सपा यूथ बिग्रेड), अनिल प्रजापति (पूर्व सभासद), लियाकत अली (जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस लखनऊ), संदीप प्रधान, विनोद प्रजापति, शक्ति प्रताप चैधरी (उपाध्यक्ष प्रधान संघ) ने अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

About Samar Saleel

Check Also

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था देखने SSP के साथ बाइक पर निकले DM सविन बंसल, देखकर लोग हुए हैरान

देहरादून:  देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रविवार को डीएम सविन बंसल ...