Breaking News

नवयुग में “एक पेड़ मां के नाम अभियान “पर व्याख्यान

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय (Navyug Girls College) के रसायन शास्त्र विभाग, पर्यावरण संरक्षण एवं पुनर्स्थापन समिति और नवयुग मेधा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम “अभियान पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका विषय” अनिच्छुक ब्रह्मास्त्र: विवेक पूर्ण उपभोग” शीर्षक पर एक व्याख्यान के रूप में आयोजित किया गया। सत्र का आरंभ प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय द्वारा मुख्य वक्ता आशीष अग्रवाल, संस्थापक “ब्रिज फॉर चेंज फाउंडेशन” के स्वागत के साथ हुआ।

नवयुग में "एक पेड़ मां के नाम अभियान "पर व्याख्यान

मुख्य वक्ता श्री अग्रवाल ने अपने व्याख्यान में छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के महत्व के बारे में जागरूक किया। अपने विद्वत्पूर्ण भाषण में, उन्होंने छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में प्राकृतिक संसाधनों और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रेरित किया।

‘हैदराबाद मुक्ति दिवस न मनाने के पीछे सरकारों की वोट बैंक और तुष्टिकरण नीति

उन्होंने छात्राओं और संकाय सदस्यों से पर्यावरण को बचाने के छोटे-छोटे उपायों पर आधारित एक प्रश्नावली पर प्राप्त उत्तर के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। जिसके द्वारा हम कैसे कार्बन उत्सर्जन को कम कर सकेंगे।

Please also watch this video

उन्होंने हमारी दैनिक आदतों के पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन वृद्धि के प्रभाव पर भी चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि हमें सीमित संसाधनों का उपयोग करके कार्बन फुटप्रिंट को कम करके एक स्वस्थ पारिस्थितिकी बनानी चाहिए। आधुनिक तकनीकि के युग में हम अपने जीवनशैली को बदलकर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हम हमारी धरती माँ प्रकृति के संरक्षण में योगदान कर सकते हैं।

नवयुग में "एक पेड़ मां के नाम अभियान "पर व्याख्यान

प्रो उपाध्याय ने सभी छात्राओं को अतिथि वक्ता द्वारा दिए गए सुझावों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सत्र में बड़ी संख्या में छात्राओं और विभिन्न संकायों की सम्मानित प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया।

आज 74 वर्ष के हो जाएंगे पीएम मोदी; सेवा पखवाड़ा चला कर भाजपाई करेंगे जनसेवा

पर्यावरण संरक्षण और पुनर्स्थापन समिति से प्रो निशी गुप्ता, प्रो नीतू सिंह, डॉ सरोज रानी, डॉ नेहा यादव, डॉ स्नेहा चौधरी और रसायन शास्त्र विभाग से डा नेहा अग्रवाल, डॉ सुनीता सिंह, चंदन मौर्य एवं जंतु विज्ञान विभागाध्यक्षा प्रो ऋचा शुक्ला इस अवसर पर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन मेधा संस्था की कीर्ति द्विवेदी एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से पूर्ण हुआ।

About Samar Saleel

Check Also

कुलपति के नेतृत्व में 29 वें अविवि के दीक्षांत समारोह का किया गया पूर्वाभ्यास

• अविवि के दीक्षांत समारोह में उपाधिधारकों व आंगतुकों का प्रवेश 10 बजे तक। • ...