Breaking News

लायंस अनिंद का वृद्धाश्रम में न्यू ईयर

लखनऊ। लायंस क्लब राजधानी लखनऊ ने 2022 के पहले दिन को नए अंदाज में मनाया। क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम मोहनलालगंज में भोजन वितरण का आयोजन किया।

उन्होंने यहां रहने वाले वृद्धजनों को भोजन परोसा। फिर उनके साथ परिजनों की तरफ भोजन किया। इस अपनत्व व सेवाभाव से वृद्धजन भाव विभोर थे। उन्हें लगा कि वह अकेले नहीं है। समाज में उनकी चिंता करने वाले लोग भी है।

कुछ समय पहले भी लायंस क्लब राजधानी अनिंद द्वारा यहां ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर।राकेश अग्रवाल, अजित सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, नरेश चन्द्र योगेश गोयल, योगेश दीक्षित, राम कुमार आजाद, नितिन यादव, आशीष गांगुली, गौरव अग्रवाल, हिमांशु सिंह, संजय गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ के आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु आचार्य देव को अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल ...