Breaking News

एंग्जाइटी से रहते हैं परेशान? विशेषज्ञों ने बताए इससे बचाव के लिए सबसे कारगर उपाय

स्ट्रेस और एंग्जाइटी मानसिक स्वास्थ्य की तेजी से बढ़ती समस्याओं में से एक है, जिसके कई प्रकार के शारीरिक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। एंग्जाइटी के कारण पसीना आने, घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने का जोखिम हो सकता है। चिंता और तनाव के कई कारण हो सकते हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तनाव हमारे शरीर की सामान्य प्रक्रिया है, हालांकि अगर ये लंबे समय तक बनी रहती है और इसके कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है।

डॉक्टर कहते हैं, स्ट्रेस की समस्या के शिकार कम उम्र के लोग भी देखे जा रहे हैं, यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे कंट्रोल करने के लिए प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। अगर आपको भी लंबे समय से तनाव की समस्या है और ये कंट्रोल नहीं हो रही है तो इस बारे में किसी मनोवैज्ञानिक की सलाह जरूर ले लें, इसे अनदेखा करना डिप्रेशन जैसी गंभीर स्थितियों का कारण हो सकता है।

आइए जानते हैं, तनाव को प्रबंधित करने के लिए कौन से उपाय किए जाने चाहिए, जिसका सभी उम्र के लोगों को ध्यान रखना जरूरी है।

व्यायाम की बनाएं आदत

स्ट्रेस की समस्या को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाएं। व्यायाम आपके मूड में सुधार करने के साथ हैपी हार्मोन्स को रिलीज करने में सहायक है, ये मूड को ठीक रखने के लिए भी मदद करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को रोजाना कम से कम 30 मिनट के व्यायाम की आदत बनानी चाहिए। एरोबिक जैसे अभ्यास की आदत मूड को ठीक रखने के साथ हृदय रोगों की समस्याओं से बचाने में भी मदद करती है।

गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करें

मूड को ठीक रखने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में गहरी सांस वाले अभ्यास करने को स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी लाभकारी मानते हैं, यही कारण है कि मेडिटेशन जैसे अभ्यास को तनाव-चिंता को कम करने वाले अभ्यास माना जाता है। धीरे-धीरे गहरी सांस लेने और छोड़ने से मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि गहरी सांस वाले अभ्यास को ब्लड प्रेशर के जोखिमों को भी कम करने वाला भी माना जाता है।

स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन

नियमित, संतुलित आहार खाने से आपके मूड को ठीक रखने में मदद मिल सकती है। मूड को नियंत्रित करने और तनाव को दूर करने के लिए भी पौष्टिक आहार के सेवन से लाभ पाया जा सकता है। भोजन में सब्जियों और फलों के साथ साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल किया जाना चाहिए। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जंक-फास्ट फूड्स के अधिक सेवन से मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव देखा गया है।

About News Desk (P)

Check Also

नीता अंबानी से काव्या मारन तक, ये हैं आईपीएल टीमों की सबसे अमीर महिलाएं

आईपीएल 2024 जारी है। आईपीएल में कई टीमो की ब्रांड वैल्यू करोड़ों में है। इन्हीं ...