Breaking News

चाैथे चरण में पहली बार Urmila Matondkar के भाग्य पर लगेगी मुहर

मुंबई। लोकसभा चुनाव के चाैथे चरण में 29 अप्रैल में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसमें मुंबई की सभी छह सीटें भी शामिल है। चौथे चरण की कुछ सीटें ऐसी हैं जिनपर कुछ नामी चेहरे चुनाव मैदान में उतरे हैं। उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) पहली बार चुनाव मैदान में उत्तरी हैं और उनका मुकाबला भाजपा के मजबूत प्रत्याशी गोपाल शेट्टी है। वहीं मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से प्रिया दत्त जैसी पुरानी और अनुभवी नेत्री चुनावी मैदान में हैं जिनका मुकाबला बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन से है।

मुंबई नॉर्थ सीट पर उर्मिला का मुकाबला गोपाल शेट्टी से

29 अप्रैल को नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ इस्ट, मुंबई साउथ एवं मुंबई साउथ-सेंट्रल है। मुंबई नॉर्थ सीट पर मुकाबला काफी रोमाचंक है। कांग्रेस ने इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर चुनावी मैदान में उतारा है। उर्मिला यहां पर भाजपा के मजबूत प्रत्याशी गोपाल शेट्टी को चुनौती दे रही हैं। यहां पर 17,83,870 मतदाता हैं। इसमें 9,72,645 पुरुष मतदाता हैं और 8,11,225 महिला मतदाता हैं। इसके पहले इस सीट से कृष्णा मेनन, मृणाल गोरे, राम नाइक, अभिनेता गोविंदा आहूजा और मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख संजय निरुपम जैसे नामी चेहरे से जीत हासिल कर चुके हैं।

मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल सीट पर प्रिया दत्त का मुकाबला पूनम महाजन से

वहीं मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस ने सुब्रमण्यम स्वामी, प्रमोद महाजन, गुरुदास कामत जैसे तीन केंद्रीय मंत्री दिए है। यहां पर कांग्रेस की ओर से एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त मैदान में उतरी हैं। वहीं उनको टक्कर देने के लिए दिवंगत बीजेपी नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन चुनाव मैदान में हैं। यहां पर 16,68,347 मतदाता हैं। इसमें 9,23,011 पुरुष और 7,45,342 महिला मतदाता शामिल हैं।

मुंबई साउथ सीट पर मिलिंद देवड़ा का मुकाबला अरविंद सावंत से

उधर मुंबई साउथ सीट से कांग्रेस ने पूर्व सासंद व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि शिवसेना ने यहां से मौजूदा सांसद अरविंद सावंत को टिकट दिया है। यहां पर कुल 14,85,846 मतदाता हैं। इसमें 8,28,964 पुरुष और 6,06,882 महिलाएं शामिल हैं। मुंबई साउथ ने भी एक नहीं बल्कि चार केंद्रीय मंत्री दिए हैं। इसमें मिलिंद देवड़ा, जॉर्ज फर्नांडिस, जयवती बेन मेहता और मुरली देवड़ा जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...