Breaking News

इत्र नगरी में सांसद डिम्पल यादव को सिर आंखो पर बिठाया : Akhilesh

कन्नौज। समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव के समर्थन में आयोजित रोड शो में जनता की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पीएम की चुनावी सभा भी फीकी पड़ गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी इस रोड शो में शामिल हुए। इत्र नगरी में सांसद डिम्पल यादव को सिर आंखो पर बिठाया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कन्नौज की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा देश की सबसे झूठी पार्टी है। पूरे प्रदेश में महागठबन्धन की आंधी चल रही है। इस गठबन्धन से परिवर्तन होगा। जो बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है उसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से होगी।

लोग भाजपा का हिसाब करेगें

श्री यादव ने जनता के स्वागत के बीच कहा कि भाजपा के लोग काम नहीं करते हैं,सिर्फ जनता को गुमराह करते हैं। भाजपा के नोटबंदी और जीएसटी से जनता की बर्बादी हुई है। इसके अलावा प्रदेश में कामबंदी, कन्नौज में बनते हुए परफ्यूम पार्क और आलू मंडी की बंदी और लैंड करते समय आंख की बंदी जिससे कि कहीं ‘एक्सप्रेस वे’ न दिख जाएं यही उनके बड़े-बड़े काम है। अब लोग भाजपा का हिसाब करेगें।

देश सरकार हीन भावना से काम कर रही 

कन्नौज से वर्तमान सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जब चुनावी मुद्दा बनेगा तो महिलाओं की भूमिका बढ़ चढ़कर सामने आएगी। उन्होने कहा कि कन्नौज में जो अधूरे काम हैं उन्हें वे पूरा कराएगीं जैसे आलू मंडी, परफ्यूम पार्क, सड़कें तथा जनोपयोगी अन्य कार्य। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार हीन भावना से काम कर रही है। समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100, एम्बूलेंस सेवा 108,प्रसूताओ के लिए 102 नं0 तथा महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी, इन्हें बर्बाद कर दिया गया है।

भाजपा हार रही है इसलिए

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहाकि प्रधानमंत्री जी जब हारने लगते हैं तो जाति की बात करने लगते है। चुनाव में जाति-धर्म की बात करना दर्शाता है कि भाजपा के दिन गिने चुने रह गए हैं। विकास की जगह जाति-धर्म की बात करने का क्या औचित्य है? भाजपा हार रही है इसलिए अपने मुददे बदल रही है। लोकसभा चुनाव गठबन्धन के पक्ष में है। 2019 के चुनाव को जनता ने अपना चुनाव मान लिया है। उन्होने कहा भाजपा सरकार जातीय जनगणना क्यो नही करती है ताकि संख्या के अनुपात में सबकी भागीदारी हो सके। यह चुनाव सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन की दिशा तय करेगा।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...