Breaking News

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए कितना…

सावन के पहले दिन LPG के उपभोक्ताओं को झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की खुदरा मूल्य ₹1,773 से बढ़कर ₹1,780 प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर अभी नए रेट अपडेट नहीं हुआ हैं। एक जुलाई 2023 को सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

अगर 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात करें तो 6 जुलाई 2022 के बाद एक मार्च 2023 को इसके रेट में बदलाव किया गया। पेट्रोलियम कंपनियों ने राहत देने के बजाय घरेलू सिलेंडर 50 रुपये महंगा करके 1053 से 1103 पर पहुंच दिया।

एलपीजी गैस की कीमत (Rs./19 kg cylinder)
महीना दिल्ली
4 जुलाई 2023 1780
1 जून 2023 1773
1 मई 2023 1856.5
1 अप्रैल 2023 2028
1 मार्च 2023 2119.5
1-फरवरी-2023 1769
1 जनवरी 2023 1769
1 नवंबर 2022 1744
1 अक्टूबर 2022 1859.5
1 सितंबर 2022 1885
1 अगस्त 1976.5
6 जुलाई 2022 2012.5
1 जुलाई 2022 2021

 

About News Room lko

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...