Breaking News

आम जनता पर महंगाई की मार, नए साल के पहले दिन महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर

तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। नए साल के पहले ही दिन रसोई गैस की कीमत में एक बार बढ़ोतरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में की गई है। राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 17 रुपए बढ़कर 1,332 रुपए से 1,349 रुपए हो गई है।

कोलकाता में इसका दाम 22.50 रुपए बढ़कर 1387.50 से 1410 रुपए हो गया है। मुंबई में यह 17 रुपए महंगा होकर 1280.50 से 1297.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में इसकी कीमत 16.5 रुपए बढ़ी है और यह1446.50 रुपए से 1463.50 रुपए का हो गया है।

आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर पहले के दाम पर यानी 694 रुपए का ही है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपए, मुंबई में 694 रुपए और चेन्नई में 710 रुपए है। मालूम हो कि 15 दिसंबर को इसकी कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया गया था। इससे पहले कंपनियों ने दिसंबर में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी कर 100 रुपए दाम बढ़ाए थे।

मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

गर्मी में चुनावों के कारण इस साल चीनी की रिकॉर्ड खपत, गन्ना किसानों को समय पर मिल सकता है भुगतान

भीषण गर्मी के बीच हो रहे लोकसभा चुनावों की वजह से देश में इस साल ...