लखनऊ। विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय पठन पाठन के कार्य के साथ हमेशा आम जन में विधिक साक्षरता एवं सहायता के द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी पूरी करता रहता है। इसी क्रम में विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय को न्याय विभाग, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रतिष्ठित स्कीम प्रो बोनो (लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध करवाना) क्लब में चयनित कर लिया गया है। “प्रो बोनो” शब्द का अर्थ उन कानूनी सेवाओं से है जो जनता की भलाई के लिए या तो मुफ्त में या कम शुल्क पर दी जाती हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नवयुग कन्या महाविद्यालय में वेबीनार आयोजित
प्रो बोनो क्लब के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ आलोक कुमार यादव ने बताया कि प्रो बोनो क्लब के लिए संकाय कि तरफ़ से न्याय विभाग को लेटर ऑफ इंटेंट पहले भेजा गया था फिर न्याय विभाग द्वारा संकाय से प्रो बोनो क्लब के लिए एक वर्ष का विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा मांगी। उसके बाद आज दिनांक 11 जुलाई को न्याय विभाग द्वारा संकाय को चयनित होने की सूचना ईमेल द्वारा प्राप्त हुई।
विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो डॉ बीडी सिंह ने संकाय को प्रो बोनो घोषित होने कि बधाई दी और कहा कि अब संकाय न्याय विभाग के साथ मिल कर विधिक साक्षरता एवं सहायता के कार्यों को और मजबूत से करेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने विधि संकाय को प्रो बोनो घोषित होने पर संकाय परिवार को बधाई दी। प्रो बोनो क्लब के सदस्य मनीष तिवारी, रीतम, वैभव, काव्यांजलि, यश, हर्ष आनंद आदि ने प्रो बोनो क्लब घोषित होने की खुशी जाहिर की।