Breaking News

Ludo Movie Review: रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर ‘लूडो’

बॉलीवुड फिल्म ‘लूडो’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘लूडो’ में मेट्रो सिटीज की 4 अलग-अलग कहानियां है। फिल्म ‘लूडो’ का निर्माण भूषण कुमार, अनुराग बसु, दिव्या खोसला कुमार, तानी बसु और कृष्ण कुमार ने किया है। निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ पहले 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हुआ। अब फिल्म ‘लूडो’ 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

Ludo

‘लूडो’ की कहानी बैकग्राउंड में एक पुराने सीन से शुरू होती है। शहर का लोकल डॉन, सत्तू (पंकज त्रिपाठी), भगवान दादा का गाना ‘ओ बेटा जी’ गुनगुना रहा होता है, वह भी तब जब वह चालाकी और सफाई से हत्या नहीं करता है। बता दें कि भगवाद दादा का यह गाना फिल्म ‘अलबेला’ का है जो उनके करियर का सबसे हिट सॉन्ग रहा। अमिताभ बच्चन के डांस स्टेप्स आसानी से कॉपी करने वाला शख्स, जिसको शुरुआती करियर में इसी से पहचान मिलती है। नाम और शौहरत से वह सी-फेसिंग 25 रूम का बंगला तक जुहू में बनाता है।

Ludo

घर के आगे लाइन से फैन्सी गाड़ियां तक खड़ी रहती हैं। और फिर, एक दिन जिंदगी में त्रासदी होती है, जिसमें वह ये सब ऐशो-आराम खो बैठता है। जो व्यक्ति अपनी जिंदगी शानदार (लैविश) तरह से एंजॉय कर रहा होता है, एक ही दिन में चौल (मुंबई में स्थित एक छोटा सा कमरा) में आ जाता है। दोस्तों द्वारा दिए जाने वाले छोटे-मोटे रोल्स फिल्मों में करना शुरू कर देता है। अनुराग बसु इस गाने को फिल्म में कई बार से दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं कि नियति कितनी कठोर हो सकती है। अपने बोल और आत्मा की तरह से गाना इस फिल्म का रूपक बन जाता है।

Ludo

अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, रोहित सर्राफ, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म की दुनिया सेट होने में और इनका आपस में संबंध पता चलने में कुछ वक्त लगता है। मनुष्य के जीवन को एक्शन और रिएक्शन कैसे प्रभावित करते हैं फिल्म उसी को दर्शाने का एक प्रयास करती है। फिल्म के सभी पात्र लूडो के खेल के चार रंगों को दर्शाते हैं और पंकज त्रिपाठी पासे की भूमिका निभाते हैं। फिल्म को ये पासा ही आगे बढ़ाता है ठीक वैसे ही जैसे लूडो के खेल में पासे के सहारे ही खेल आगे बढ़ता है।

फिल्म तेजी से आगे बढ़ती है जब सत्तू एक लोकल बिल्डर का मर्डर कर देता है। फिर वह इकलौते चश्मदीद और मॉल के एक कर्मचारी को अगवा भी कर लेता है। इसके बाद कहानी कैसे आगे बढ़ती है यह देखना दिलचस्प है। अगली कहानी है सान्या मलहोत्रा और आदित्य रॉय कपूर की। इन दोनों का सेक्स टेप लीक हो गया है और इनकी मदद करने के लिए आते हैं पंकज त्रिपाठी। अभिषेक बच्चन जो कि कभी सत्तू का दायां हाथ माने जाते थे, क्राइम की दुनिया छोड़ चुके हैं। पिछड़ी जिंदगी अभिषेक के किरदार को कैसे वापस परेशान करेगी यह जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी ही पड़ेगी। फिल्म गुथी हुई है क्योंकि दर्शकों की दिलचस्पी को बनाए रखती है। फिल्म में रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, थ्रिल, है। यह स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा है। फिल्म में सभी कलाकारों का अभिनय शानदार है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...