Breaking News

मधु चोपड़ा ने बांधे निक जोनस की तारीफों के पुल, बेटी प्रियंका को लेकर कही यह बात

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आज सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। प्रियंका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना भी बखूबी जानती हैं। अब हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी और दामाद निक जोनस की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने शादी के बाद परिवार और अपने करियर दोनों को बैलेंस कर महिलाओं के लिए उदाहरण पेश किया है।

प्रियंका को लेकर कही यह बात
एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने कहा, ‘मेरी बेटी प्रियंका अपनी जिम्मेदारियां मुझसे बेहतर तरीके से निभा रही हैं। प्रियंका ने एक बात अच्छे से सीख ली है कि परिवार का साथ सबसे जरूरी होता है। प्रियंका ने मुझे अपने पिता की देखभाल करते देखा है। आज वे इसी तरह अपनी बेटी मालती की देखभाल कर हमें गर्व महसूस करा रही हैं। निक और प्रियंका दोनों एक दुसरे के लिए परफेक्ट हैं।

प्रियंका से बहुत कुछ सीखा
उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए कहा, ‘प्रियंका से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम अपने प्रोडक्शन में पहले ही दो सफल फिल्में बना चुके हैं, लेकिन अब हमारा स्टूडियो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चला गया है, क्योंकि हमारी बॉस प्रियंका अमेरिका चली गई हैं। हालांकि, वे फिल्मों और कुछ नए काम करने की योजना बना रही हैं।’

पारिवारिक व्यक्ति हैं निक
मधु ने अपने दामाद निक के बारे में बात करते हुए कहा, ‘वे सम्मान करने वाले जमाई हैं। जब प्रियंका और निक यहां आते हैं, तो हम सभी एक साथ मस्ती करते हैं। निक भले ही विदेशी हों, लेकिन मुझे वह एक पारिवारिक व्यक्ति लगते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं देखती हूं कि प्रियंका और निक काम के दौरान एक-दूसरे को बहुत अच्छे से सपोर्ट करते हैं। जब प्रियंका किसी काम से बाहर होती हैं, तो वे मालती का ख्याल रखते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे निक जैसा दामाद मिला। दोनों को एक-साथ देखकर मैं बहुत खुश हूं। प्रियंका अपनी जिम्मेदारियां मुझसे बेहतर तरीके से निभा रही हैं।’

About News Desk (P)

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...