Breaking News

नगर निगम में महिला सदन


लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया की पहल पर पहली बार लखनऊ नगर निगम में महिला सदन आहूत किया गया। यह सांयोग है कि लखनऊ नगर निगम के इतिहास में संयुक्ता भाटिया पहली महिला महापौर है। उन्होने बताया कि अक्सर महिला पार्षद शिकायत करती थी कि उनको सामान्य सदन में बोलने का अवसर नही प्राप्त हो पाता है। उनकी आवाज दबा दी जाती है। इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान से प्रेरणा लेते हुए विषयगत महिला सदन बुलाया था। यह बहुत ही सार्थक और सफल सदन चला।

जहाँ पक्ष विपक्ष भूल कर सभी महिला पार्षदों ने एक होकर आधी आबादी अर्थात महिलओं से जुड़े मुद्दों को सामने रखा। महिलओं से जुड़े प्रस्ताव भी रखें। इसमें बहुत अच्छे जनहित के प्रस्ताव आये है। नीतिगत विषयों को औपचारिकता प्रदान करते हुए आगे इनपर बजटरी प्रावधान कर इनको अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह लखनऊ की जनता के लिए परिणामकारी और सार्थक सिद्ध होगा। महापौर ने कहा कि ऐसे सदन केवल महिला दिवस पर ही नहीं बल्कि बार बार बुलाने की आवश्यकता है।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...