Breaking News

भू-माफियाओं के खिलाफ तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बिधूना/औरैया। अवैध कब्जों को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा लगातार बडी कार्यवाहियां की जा रही है। बुधवार को भी भारत गैस एजेन्सी वितरक सहित दो लोगों के खिलाफ तहसील प्रशासन द्वारा बडी कार्यवाही करते हुये नोटिस चस्पा किये गये हैं। तहसीलदार गौतम सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप भूमाफियाओं के विरूद्व कार्यवाही जारी रहेगी। किसी भी दशा में अवैध कब्जे नहीं होने दिये जायेंगे। भूमाफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है सख्त कार्यवाही की जायेगी। तहसील प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही से भूमाफियाओं में हडकम्प्प मचा हुआ है।

तहसील प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। तहसील न्यायालय बिधूना द्वारा कई वर्षों से काबिज भू माफियाओं के खिलाफ अवैध कब्जों को हटाकर अरबों रूपये कीमत की भूमि राज्य सरकार में निहित कराई गई है। बुधवार को भी न्यायालय तहसीलदार बिधूना द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ बडी कार्यवाही की गई है। तहसीलदार गौतम सिंह ने बताया कि भारत गैस एजेन्सी के वितरक अनिल कुमार पुत्र दरबारी लाल निवासी लोहियानगर व राकेश यादव पुत्र दरबारी लाल के खिलाफ अवैध कब्जा कर नींव भरकर अवैध निर्माण कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्राम सभा पुर्वा लक्षीराम की राजस्व अभिलेख में खसरा संख्या 253 रकवा 0.405 बंजर ऊसर दर्ज है जिस पर उक्त लोगों द्वारा 0.210 हेक्टेयर 0.0810 हैक्टेयर भूमि पर नींव भरकर अवैध निर्माण कार्य कराया है इस भूमि के स्वामित्व को लेकर उक्त लोगों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये है। तहसीलदार न्यायालय द्वारा तीन दिन में अवैध निर्माण स्वयं हटाने को लेकर नोटिस चस्पा किये गये है अन्यथा अवैध निर्माण कार्य न हटाने पर पर प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण कार्य हटाया जायेगा और व्यय धनराशि को भूराजस्व की भाँति वसूला जायेगा। तहसील प्रशासन द्वारा चिन्हित कर भूमाफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्यवाहियों से भूमाफियाओं में हडकम्प व्याप्त है।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...