Breaking News

शख्स ने बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद नोचकर खाया मांस, नरभक्षी गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने 24 साल के लड़के को पाली जिले में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने और उसका मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी हाइड्रोफोबिया से पीड़ित है और उसे गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी की पहचान मुंबई निवासी सुरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है।

शख्स ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर खाया मांस

सुरेंद्र ठाकुर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और नरभक्षण का भी आरोप लगाया गया है। पाली स्थित बांगड़ अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि सुरेंद्र ठाकुर हाइड्रोफोबिया से पीड़ित है।

👉बकाया बिल वसूल करने गयी विद्युत विभाग व राजस्व की टीम पर ईट-पत्थर से किया हमला, दो अमीन हुए घायल

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि घटना शुक्रवार को सेंद्रा थाना क्षेत्र के सरधना गांव में हुई। 65 वर्षीय शांति देवी अपने मवेशी चराने गई थी, तभी आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

जैतारण के पुलिस उपाधीक्षक सुखराम बिश्नोई ने कहा कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार रोगी की तरह और आक्रामक तरीके से व्यवहार कर रहा है। हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी मेडिकल जांच चल रही है।

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...