Breaking News

मेष राशि में आ रहे हैं मंगल देव, इन चार राशिवालों की बढ़ेंगी परेशानियां, हो जाएं सावधान

मंगल देव 24 दिसंबर को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि में मंगल देव अगले साल 22 फरवरी तक स्थित रहेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च के माने जाते हैं। मेष राशि में मंगल का गोचर जहां कुछ राशियों के लिए बेहद रहेगा, तो कुछ राशियों के लिए परेशानियां पैदा कर सकता है। मंगल देव का यह राशि परिवर्तन चार राशि के जातकों के लिए अशुभ फलकारी हो सकता है। इस दौरान इन चार राशि वालों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं-

वृषभ राशि वाले लड़ाई-झगड़े से रहें दूर

मंगल का गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं है। इस अवधि में आपको लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें।

कन्या राशि वावे कार्यक्षेत्र में हो सकते हैं षड्यंत्र का शिकार

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभफलकारी नहीं होगा। इस अवधि में आपको अपने कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

तुला राशि वालों के परिवार में हो सकती है अनबन 

मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए अनुकूल नहीं है। इस अवधि में पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक अशांति रह सकती है। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। विवादित मामले आपस में ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। विवाह संबंधी मामलों में थोड़ा विलंब हो सकता है।

मीन राशि राशि वालों की राह में आएंगी परेशानियां

मंगल ग्रह का यह गोचर आपके लिए कई प्रकार की परेशानियां पैदा कर सकता है। इस अवधि में आपके परिवार में किसी विवाद को लेकर अनबन हो सकती है। इस अवधि में लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो बेहतर है। कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहे।

About Ankit Singh

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...