Breaking News

कई प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने थामा सपा का दामन

रायबरेली। समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धान्तों से प्रभावित होकर जनपद रायबरेली के कई दलों के नेताओं ने बड़ी संख्या में कांग्रेस, भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में सदस्यता ग्रहण कराते हुए जिला अध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिले यादव के विचारों एवं विकासपरक कार्यों से प्रेरित होकर विभिन्न दलों के अनेकों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अरूण प्रताप उर्फ पप्पू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बुधराम पासी, राजे यादव एडवोकेट प्रधान, संजय सिंह यादव प्रधान, रजत कुमार प्रधान, सुनील पासी प्रधान के साथ ही लगभग दो दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं भाजपा से प्रधान बेतौरा सीमा यादव, अनूप कुमार, दिनेश कुमार, संदीप, राजेश कुमार, संजय यादव आदि दर्जनों लोगों ने भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग निष्ठापूर्वक समाजवादी पार्टी में कार्य कर आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिले यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में जन सामान्य के मध्य कार्य करना है। इस अवसर पर जिला महसचिव मो0 अराद खान, कोषाध्यक्ष श्रवण चौधरी, वरिष्ठ नेता रज्जन लाल यादव, अमित कुमार समेत कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कलेक्शन

लखनऊ:  दो लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार डिप्टी कमिश्नर के हटने के ...