Breaking News

शहीद दिवस और लोहिया जयंती : सपा ने शहीद-ए-आज़म और लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन

विधायक रेखा वर्मा ने डाक्टर राममनोहर लोहिया के बताये सिद्धांतों का अनुसरण करने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि बिधूना डाक्टर लोहिया की कर्मभूमि है। यहां के लोगों ने सन् 1967 में उन्हें सांसद बनाया था।

  • Published by-@MrAnshulGaurav
  • Wednesday, March 23, 2022

औरैया। बिधूना में बुधवार को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के बलिदान दिवस और समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया के 112 वें जन्मदिवस पर क्षेत्रीय सपा विधायक रेखा वर्मा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें याद किया। इसके बाद चैराहे पर आकर सभी ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर विधायक रेखा वर्मा ने डाक्टर राममनोहर लोहिया के बताये सिद्धांतों का अनुसरण करने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि बिधूना डाक्टर लोहिया की कर्मभूमि है। यहां के लोगों ने सन् 1967 में उन्हें सांसद बनाया था। जिस करण उनका सर्वाधिक लगाव इस क्षेत्र से रहा है। कहा कि यहां की जनता भी उनके सिद्धांतों को मानती है। जिस कारण इस क्षेत्र को समाजवादियों को गढ़ भी माना जाता है।

उन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उनका जुजून था कि वह हंसते हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गये थे। कहा कि उन्हीं जैसे अनगिनत शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही आज हम आजाद देश में जी रहे हैं।

इस मौके पर नगर पंचायत के सपा नेत्री रचना सिंह, चेयरमैन अमित कुमार बाथम लल्तू, सपा के विधान सभा अध्यक्ष रामसनेही पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन दिवाकर, सदस्य जिला पंचायत प्रकाश सिंह यादव, रामनरेश यादव, शिवनारायण बब्लू यादव, रचना सिंह, धनदेवी यादव, राजेश यादव, निशा यादव, रामपाल यादव, नेम सिंह, शिव सिंह, राजेश कठेरिया, अरविंद यादव, लाल सिंह शाक्य, वरुण यादव अम्बार सिद्दीकी, शिवम यादव सभासद आदि उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...