Breaking News

राजा झण्डी की प्रतिमा पर छतरी निर्माण कार्य का महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया शिलान्यास

लखनऊ। आज महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम लखनऊ मुख्यालय के सामने स्थित ‘झण्डी पार्क’ में स्थापित राजा राज रघुबर सिंह “राजा झण्डी” की प्रतिमा के ऊपर महापौर निधि से बनने वाली छतरी का शिलान्यास किया।

महापौर ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित, दिये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण

इस अवसर पर अपनी संपत्ति को जनहित मे नगर निगम को समर्पित करने वाले स्व: राजा राज रघुबर सिंह के प्रपौत्र राजा राज राजेश्वर सिंह, उनकी पौत्रवधू राजमाता भक्ती देवी व समस्त राज परिवार के सदस्यगण एवं परिजन उपस्थिति थे।

लोकहित से जुड़ें विद्यार्थी- राज्यपाल

महापौर ने राजा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नीव पूजन किया व कहा कि जल्द ही राजा साहब की प्रतिमा के ऊपर एक शानदार छतरी का निमार्ण होगा, और उनके द्वारा समाज हित और नगर निगम हित मे किये गए कार्यों का एक शिलालेख भी लगाया जाएगा। यह उनको नगर निगम की ओर से श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया, राजा झण्डी के प्रपौत्र राजा राज राजेश्वर सिंह, उनकी पौत्रवधू राजमाता भक्ती देवी राघवेन्द्र प्रताप सिंह , नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शशि मिश्रा अजीत चक, शिव शंकर सोनवाल, प्रदीप निगम, विजेन्द्र सिंह , नगर अभियंता जोन 1 संजीव प्रधान के साथ अवर अभियंता किशोरी लाल व अन्य गणमान्य लोग एवं नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति थे।

नये यूपी की अपरिमित क्षमताओं पर देश-दुनिया को भरोसा- स्वतंत्र देव

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...