Breaking News

वृहत पौधरोपण अभियान

लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा इस समय वृहत पौधरोपण चलाया जा रहा है। महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि उपखण्ड समितियों के माध्यम से यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। इसमें महिला समिति की ओर से भी सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

उनके माध्यम से घर घर पौधा प्रदान करने का भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका नेतृत्व नन्दनी मिश्रा कर रही है। इस प्रकार इसे पर्यावरण जागरुकता से भी जोड़ा गया है।

महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह, रूप कुमार शर्मा, आलोक मिश्रा, विशाल खण्ड तीन जनकल्याण समिति के सचिव बीएल तिवारी, अजय कुमार उपाध्याय, अभिषेक शुक्ला सहित अनेक लोगों ने विभिन्न खण्डों में पौधरोपण किया।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...