Breaking News

मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने किया विधानसभा दौरा, यूपी के मंत्रियों के साथ हुई बैठक

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में बिल गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष मेलिंडा फ्रेंच गेट्स (Melinda French Gates) ने बुधवार उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) का दौरा किया।

स्पीकर सतीश महाना ने कराया दौरा

इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Speaker Satish Mahana) ने उन्हें विधानसभा से जुड़ी जानकारियों साझा कीं। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम ने बुके देकर उनका और उनकी टीम का स्वागत किया।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भी की थी मुलाकात

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मेलिंडा फ्रेंच गेट्स (सह-अध्यक्ष, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ट्रस्टी) इस समय अपने भारत दौरा पर हैं। पूर्व में उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश का दौरा किया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को मेलिंडा फ्रेंच गेट्स लखनऊ पहुंचीं। यहां सबसे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा का दौरा किया। यहां अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें दौरा कराया। इसके बाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचीं। यहां सीएम योगी समेत प्रदेश के कई बड़े मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।

About News Room lko

Check Also

देर रात प्रयागराज-नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बैठने के लिए धक्का-मुक्की, अब हालात सामान्य

अलीगढ़। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन (Aligarh Railway Station) पर प्रयागराज एक्सप्रेस और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में ...