- Published by- @MrAnshulGaurav
- Saturday, June 11, 2022
उत्तर प्रदेश। राज्यमंत्री मंत्री (लोनिवि) बृजेश सिंह द्वारा 100 दिनों में पूर्ण करने के कार्यों में लक्षित निवि से खिरियाराम होते हुए सिमथरी संपर्क मार्ग के कि. मी. 2 में 5 दर के लघु सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।लघु सेतु की लंबाई 27.5 मीटर एवम लागत 121.02 लाख है।कार्य मई/22 में पूर्ण हुआ है। मंत्री श्री सिंह ने कार्य पूर्ण पाया गया एवम कार्य की गुणवत्ता से संतोष जताया है।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/06/825-e1654963326676.jpg)
इसके बाद माननीय मंत्री जी द्वारा चिरगांव भांडेर मार्ग के कि. मी. 5 में बेतवा नहर एस्केप नहर पर निर्माणाधीन 2 दर के लघु सेतु का निरीक्षण किया गया।सेतु की लंबाई 10 मीटर एवम स्वीकृत लागत 47.86 लाख है।लघु सेतु के स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण पाया गया।पहुंच मार्ग का कार्य प्रगति में है।माननीय मंत्री जी द्वारा आबादी के मार्ग को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग को तैयार करने हेतु जानकारी ली गई जिससे जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/06/824-e1654963344212.jpg)
अधीक्षण अभियंता बीएल सिंह ने इस बारे में अवगत किया है कि पहुंच मार्ग आबादी क्षेत्र के मार्ग एवम जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया जाएगा। मंत्री बृजेश सिंह द्वारा चिरगांव बाईपास शहरी भाग मार्ग एवम चिरगांव भांडेर मार्ग की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा झांसी ग्वालियर रोड पर सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे सेतु निर्माण की भी मौके पर जाकर जानकारी ली और समय बाद कार्य करते हुए सेतु निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री सुनील कुमार सहित सेतु निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।