Breaking News

अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण में दें अपना सहयोग : धर्मवीर प्रजापति

• धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड मुख्यालय में किया पौधरोपण

• होमगार्ड्स विभाग का 05 लाख से अधिक पौधरोपण का है लक्ष्य

• होमगार्ड्स जवान पौधरोपण के साथ करे उसका भी देखभाल

• अपर मुख्य सचिव व डीजी होमगार्ड्स ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ। उप्र के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज होमगार्ड मुख्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री द्वारा 22 जुलाई को प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे एवं 05 करोड़ पौधे 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगाये जायेंगे।

अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण में दें अपना सहयोग : धर्मवीर प्रजापति

श्री प्रजापति ने इस अवसर पर कहा कि आज विभिन्न किस्म के 100 से अधिक पौधे लगाये गये। इसके माध्यम से पर्यावरण को हरा-भरा रखने में सहयोग मिलेगा।

👉यूपी-बिहार वाले हो जाएं सावधान, जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

साथ ही उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स विभाग ने विगत वर्ष लगभग 05 लाख पौधरोपण किया था। इस वर्ष होमगार्ड्स विभाग ने इससे अधिक पौधे लगाये जाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण में दें अपना सहयोग : धर्मवीर प्रजापति

श्री प्रजापति ने कहा कि होमगार्ड्स जवान अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे। उन्होंने होमगार्ड्स जवानों को निर्देश दिये कि पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल भी करें।

👉बिना टमाटर के इस तरह बनाएं छोले, पढ़े पूरी विधि

साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की, कि अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन में सरकार का सहयोग करें। पेड़-पौधे एवं जल संरक्षण वर्तमान समय का सबसे ज्वलन्त मुद्दा है।

अधिक से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण में दें अपना सहयोग : धर्मवीर प्रजापति

इस दौरान अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार सिंह ने भी पौधरोपण किया एवं लोगों से पर्यावरण को बचाने एवं बनाये रखने की अपील की। साथ ही डीजी होमगार्ड्स विजय कुमार मौर्य ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में आईजी होमगार्ड्स श्री धर्मवीर, डीआईजी होमगार्ड्स विवेक कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

ग्रीष्मावकाश के बाद खुले सीएमएस के सभी कैम्पस, छात्रों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पस गर्मी की छुट्टियों के उपरान्त आज से पुनः ...