Breaking News

सांसद रवि किशन ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

गोरखपुर/देवरिया। उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी क्रम में शनिवार को गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की लोगों से अपील की।

सांसद रवि किशन ने भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में देवरिया में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के शासन काल में हर क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, क़ृषि, उद्योग, पर्यटन सहित तमाम क्षेत्रो में देश ने तीव्र गति से विकास किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में कई किर्तिमान स्थापित किये हैं और कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने देवरिया के विकास का सदैव ध्यान रखा है और यहाँ के तीव्र् विकास के लिए कई योजनाए भी दी है जो कार्यरत है।

देवरिया के विकास के क्रम को जारी रखने के लिए योग्य एवं कर्मठ भाजपा प्रत्याशी प्रो सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाने की आप सब से अपील करता हूँ। सांसद ने कहा कि उपचुनाव में जनता का उत्साह बताता है कि भारतीय जनता पार्टी देवरिया सहित सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया 32वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती (Laghu Udyog Bharati) के 32वें स्थापना दिवस समारोह (32nd Foundation Day) ...