Breaking News

Sonia Gandhi : सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

रायबरेली। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईदुल हसन की अगुआई में सांसद Sonia Gandhi सोनिया गांधी के निजी सचिव धीरज श्रीवास्तव व कांग्रेस जनों ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। भ्रमण के दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना व सांसद द्वारा पीड़ितों को राहत सामग्री दी गयी।

Sonia Gandhi : सांसद के निजी सचिव ने डीएम से..

बाढ़ पीड़ित क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होने पर सांसद के निजी सचिव ने डीएम से फोन से वार्ता कर पीड़ितों की दशा से प्रशासन को अवगत कराते हुये बाढ़ क्षेत्र में संक्रामक रोगों से बचाव हेतु कीटनाशक छिड़काव, पीड़ितों को दवा, भोजन, रहने की व्यवस्था आदि के लिए बात की। धीरज श्रीवास्तव ने पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए हर संभव मदद की बात कही व कहा की “सांसद जी का समस्त कार्यकर्ता आपके हर तकलीफ में आपके साथ है।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि हालात बिगड़ता देख उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी जिस पर प्रशासन द्वारा बाढ़ में फ़से लोंगो को बाहर निकाल कर समस्त जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया और फिर किसी ने हाल जानने का प्रयास नही किया। पीड़िता के अनुसार परिवार में पली नौ गायें व एक बछड़ा बाढ़ के कारण खुला छोड़ दिया गया, जो लापता हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वी के शुक्ला, शहर महासचिव आशीष द्विवेदी, हिमांशु सिंह, निर्मल शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, सत्रोहन सोनकर, सुनील तिवारी, वार्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंह, बाबू यादव के साथ स्थानीय जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...