Breaking News

जनसंख्या नियंत्रण कानून न बना तो देश में होंगे गृहयुद्ध के हालात: गिरिराज सिंह

जनसंख्या नियन्त्रण कानून को लेकर “जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन” महिलाओं के नेतृत्व में इण्डिया गेट से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च निकाला। मार्च समापन के बाद आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून न बना तो देश में गृहयुद्ध के हालात पैदा हो जायेगें। वहीं इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने भी देश में बढ़ती जनसंख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून आज देश की प्रथम आवश्यकता है और इस मामले में केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की पहल करनी चाहिए।

इस मौके पर फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि देश में जनसंख्या विस्फोट के कारण गरीबी, अशिक्षा, भुखमरी, बेरोजगारी, प्रदूषण, अपराध, जल संकट आदि समस्यायें बढ़ने के कारण देश में गृहयुद्ध के हालात पैदा हो रहे है। देश के सारे विकास को जनसंख्यारूपी दानव निगल रहा है। इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर अंडरकरंट चल रहा है तथा जो भी दल इसका विरोध करेगा देश की जनता उसका राजनीतिक रूप से सफाया कर देगी।

सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर निकाले गये पैदल मार्च में स्वामी यति नरसिम्हानन्द, राजकुमार त्यागी, डॉ. हरपाल सिंह, महासचिव ममता सहगल, वंदना त्यागी, भाजपा नेता हातिम सिंह नागर, डॉ. गगनेश शर्मा, नेपाल सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...