Breaking News

नगर निगम : जन समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ की अनौपचारिक बैठक

लखनऊ। आज दिनांक 05 अगस्त, 2022 को पूर्वान्ह में जन समस्याओं पर वार्ता हेतु नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के नाम निर्दिष्ट पार्षदों के साथ, एक अनौपचारिक बैठक नगर निगम मुख्यालय स्थित नवीन समिति सभागार में सम्पन्न हुई।

न्गर निगम : जन समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ की अनौपचारिक बैठक

बैठक मे अनुराग मिश्रा ‘‘अन्नू‘‘, पद्मिनी चौधरी, कैलाश चन्द्र गुप्ता, राकेश कुमार मिश्र, सन्तोष तेवतिया, शिव कुमार यादव ‘‘गुड्डू‘‘, सुभाष चन्द्र शुक्ला,  केके जायसवाल, प्रियंक प्रेरित आर्य आदि पार्षद उपस्थित हुये। बैठक में  अभय पाण्डेय, पंकज सिंह एवं राकेश कुमार यादव अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियन्ता, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, मुख्य अभियन्ता (वियाँ) एवं अधिकांश विभागाध्यक्षों ने भाग लिया।

उपस्थित पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्रा में व्याप्त विभिन्न समस्याओं जैसे सफाई, कूड़ा उठान, मार्ग प्रकाश, निर्माण से संबंधित मूलभूत समस्याओं को नगर आयुक्त के समक्ष रखा तथा समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी कदम उठाये जाने के लिए अनुरोध किया गया।

वार्डो में स्थित गढ्डो की मरम्मत, नालियों, गलियों, सड़को व पुलिया की मरम्मत कराये जाने तथा पार्षद निधि से कराये गये कार्यो का शीघ्र भुगतान इत्यादि के सम्बन्ध में उठाये गये बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु मुख्य अभियन्ता एवं मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को नगर आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

नगर आयुक्त द्वारा कहा गया कि सभी संज्ञान में लायी गयी समस्याओं पर विचार करते हुए सम्बन्धित विभाग द्वारा समस्याओं का निराकरण कराते हुए शीघ्र कार्य सम्पन्न कराये जायेगे।

About reporter

Check Also

अच्छा प्रशासन ही अयोध्या को प्रसिद्धि दिला रहा है- डॉ हीरालाल

• अवध विश्वविद्यालय में टूरिस्ट गाइड प्रोग्राम के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...