Breaking News

नगर आयुक्त के आदेशानुसार सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का प्रतिबंध जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी –

ज़ोन-01 क्षेत्रान्तर्गत दैनिक जागरण चौराहे पर अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 1.6 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर रू०-4,000.00 का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैजाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया। उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राजा भैया, धनवीर, राजेश पाण्डेय, व ईटीएफ की एवं नगर निगम, जोन-1296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-04 क्षेत्रान्तर्गत लोहिया अस्पताल के सामने, फन मॉल, निशातगंज मार्केट, वस्तु खंड, विभव खंड, कमता चौराहा, कठौता चौराहा, होसड़िया चौराहा एवं पत्रकार पुरम में विशेष अभियान के तहत लगभग 2.5 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 3000 रु का जुर्माना वसूला गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में, अजीत राय कर अधीक्षक, देवी शंकर दुबे, आशीष कुशवाहा राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाप एवं समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व प्रवर्तन दल एंव पुलिस व पीएसी बल की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन:5- क्षेत्रान्तर्गत 10 वार्डो में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 8 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त करते हुए रू0 – 2000.00 का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजेश – जोनल सेनेटरी अधिकारी, संजय भारती- कर अधीक्षक, सुप्रिया राव – कर अधीक्षक, सुभाष चौधरी – सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, मीरा राव – सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक / लिपिक व समस्त क्षेत्रीय सफाई सुपरवाइजर / सफाई कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो में अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 1.2 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की गयी तथा मौके पर रू०-7,000.00 का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया। उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजू कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी रूपेन्द्र भास्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ० राकेश कुमार वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा, नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

ज़ोन-08 क्षेत्रान्तर्गत बंगला बाजार एवं वृन्दावन योजना में विशेष अभियान चलाकर लगभग 5 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 12000 रु का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियकन जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार झा, कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा सहित समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित में चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 18.3 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर लगभग 28,000 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...