Breaking News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का प्रतिबंध जारी, नगर आयुक्त का आदेश का हो रहा पालन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रों में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का प्रतिबंध जारी, नगर आयुक्त का आदेश का हो रहा पालन

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी –

ज़ोन-01 क्षेत्रान्तर्गत बी० एन० रोड कैसरबाग चौराहे से बापू भवन, विक्रमादित्य मार्ग एवं जगत नारायण रोड पर प्रतिबंन्धित पॉलिथीन के विरूद्ध अभियान में 3 दुकानदारों से 4.30 किलो प्रतिबन्धित पॉलिथीन जब्त की गयी एंव रू0 2600 जुर्माना वसूल किया गया।
उक्त कार्यवाही राजेश सिंह (जोनल अधिकारी), अनूप कुमार अधीक्षक ( प्रवर्तन), राकेश कुमार ( अधीक्षक) के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें पुलिस विभाग की टीम के अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक राजेश पाण्डेय, राजा भैया, धनवीर सिंह विशाल श्रीवास्तव तथा प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग की टीम उपस्थित में कई गयी।

जोन-2:क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रभानु गुप्त नगर वार्ड एवं राजेन्द्र नगर वार्ड में व्यापार मण्डल एवं पटरी दुकानदारों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसकें सम्बन्ध में लगायें गयें प्रतिबन्ध कों प्रभावी तरीकें सें लागू करायें जानें के उद्देश्य से चलाये गए अभियान के तहत लगभग 05 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू० 1500 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 के नेतृत्व में अरुण कुमार चौधरी, कर अधीक्षक चन्द्र शेखर यादव एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-3: क्षेत्रान्तर्गत हनुमान सेतु से विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए आई०टी० चौराहा से पुलिस लाईन के उत्तरी गेट तक एवं कपूरथला चौराहा के पास चन्द्रलोक टॉवर के सामने पार्किंग स्थल पर चलाये गए विशेष अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन को लेकर 17 चालान किये गए एवं लगभग 5 किग्रा पॉलिथीन जब्त कर रू० 2450 का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में जय प्रकाश कर अधीक्षक, आनन्द कुमार सिंह कर अधीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में 296 टीम स्थानीय पुलिस बल व ईटीएफ के साथ चलाया गया।

जोन-04 क्षेत्रान्तर्गत अहमामऊ, विराट खण्ड, प्लासियो मॉल के आस पास में सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें लगभग 4 किलो पॉलिथीन को जब्त किया गया तथा मौके पर सिंगल यूज प्लास्टिक शुल्क रू० 4000/- का जुर्माना वसूला गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में अजीत राय कर अधीक्षक, प्रवीन कुमार जोनल सेनेटरी अधिकारी, रश्मी शुक्ला एस०एफ०आई, देवी शंकर दुबे, अबैदुर रहमान राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम अन्य स्टाप की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन:5- क्षेत्रान्तर्गत 10 वार्डो में विशेष अभियान के तहत लगभग 5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलीथिन जब्त करते हुए रू०- 1000.00 का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजेश – जोनल सेनेटरी अधिकारी, संजय भारती – कर अधीक्षक, सुप्रिया राव – कर अधीक्षक, सुभाष चौधरी- सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, मीरा राव – सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक / लिपिक व समस्त क्षेत्रीय सफाई सुपरवाइजर / सफाई कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

जोन-6:क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डों में विशेष अभियान के तहत लगभग 3.8 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 8000 रु का जुर्माना वसूला किया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी डा० बिन्नों अब्बास के नेतृत्व में सम्पन्न करायी गयी, जिसमें कर अधीक्षक सतोष कुमार गुप्ता, जोनल सेनेटरी अधिकारी एस०के० कटियार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो. तय्यब, आर0सी0 यादव, सतीश यादव एवं जोन-6 के राजस्व निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में करायी गयी ।

ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो में अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 1.2 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर रू० – 10,000.00 का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया। उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक  राजू कुमार राजस्व निरीक्षक राहुल यादव, धनंजय कुमार विश्वकर्मा, प्रभाकर दयाल, उदय त्रिपाठी व शिवेन्द्र मिश्रा जोनल सेनेटरी अधिकारी रूपेन्द्र भाष्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ० राकेश कुमार वर्मा व देवेन्द्र कुमार वर्मा, नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

ज़ोन-08 क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग वार्ड इब्राहिमपुर द्वितीय में चरण भट्टा रोड, सेनानी विहार तेलीबाग मार्केट व शारदा नगर द्वितीय के रजनीखण्ड में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के तहत 8.200 कि०ग्रा० प्लास्टिक जब्त की गयी एवं रू0 7,800 / शमन शुल्क वसूला गया। उक्त अभियकन जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार झा, कर अधीक्षक आर०एस० कुशवाहा सहित समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित में चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 36.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर लगभग 37, 350 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...