Breaking News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध लगाने का नगर निगम का अभियान ज़ोरों पर, शहर की कएऐ बाज़ारों में हुई कार्यवाही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी :-

ज़ोन-01 – क्षेत्रान्तर्गत लालबाग से नावेल्टी चौराहे से मैफेयर तिराहे से हजरतगंज चौराहे तक प्रतिबन्धित पॉलिथीन के विरूद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्रमश दुर्गमा रेस्टोरेन्ट से 10 हजार, रशना चाट से रू0 15 हजार, रायल कैफे से 40 हजार, माँ दुर्गमा रेस्टोरेन्ट से 10 हजार, चिकन रेस्टोरेन्ट से 10 हजार व अन्य छोटी दुकानों से रू० 37हजार जुर्माना वसूलने के साथ लगभग 150 किलोग्राम प्रतिबन्धित पॉलिथीन/प्लास्टिक जब्त की गयी। जिसमें रॉयल कैफे से प्रचुर मात्रा में जब्त की गयी पॉलिथीन भी शामील है।

उक्त कार्यवाही राजेश सिंह (जोनल अधिकारी) के नेतृत्व में अनूप कुमार- अधीक्षक ( प्रवर्तन), राकेश कुमार ( अधीक्षक), राजस्व निरीक्षक राजेश पाण्डेय, राजा भैया, जय शंकर पाण्डे, धनवीर सिंह तथा प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग की टीम व पुलिस बल की उपस्थिति में संपादित की गई।

जोन-02 – क्षेत्रान्तर्गत राजेन्द्र नगर, अम्बेडकर नगर एवं मोतीलाल चन्द्रभानु गुप्त नगर वार्ड के अन्तर्गत चारबाग में सांई भोजनालय, गुरूनानक मार्के, नत्था तिराहा, रेवड़ी मार्केट एवं मेट्रों स्टेशन के पास होटल एसोसिएशन पदाधिकारियो, व्यापार मण्डल एवं पटरी दुकानदारों के साथ चलाये गए अभियान के तहत आज लगभग 25 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 15,400 रु का जुर्माना वसूला किया गया।उक्त अभियान जिसमें जोनल अधिकारी जोन – 2 अरूण कुमार चौधरी, जेड०एस०ओ० आशीष श्रीवास्तव, कर अधीक्षक चन्द्रशेखर यादव, समस्त सफाई निरीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित रही।

जोन-03 – क्षेत्रान्तर्गत अलीगंज स्थित चन्द्रलोक, से०- ए व से० – बी कपूरथला चौराहा से जोनल कार्यालय तक एवं आस-पास प्रतिबन्धित पॉलीथीन/प्लास्टिक के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसमें 19 चालान करते हुए लगभग 8 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर रू0 10100 का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकार अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में जय प्रकाश कर अधीक्षक व समस्त राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में 296 टीम, ई०टी०एफ० एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया।

जोन-04 – क्षेत्रान्तर्गत होसड़िया चैराहा, चिनहट एवं पत्रकार पुरम चैराहे पर विशेष अभियान के तहत लगभग 6 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 6000 रु का जुर्माना वसूला किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में, अजीत राय कर अधीक्षक, देवी शंकर दुबे, आशीष कुशवाहा राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाप एवं समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व प्रवर्तन दल एंव पुलिस व पीएसी बल की उपस्थिति में चलाया गया।

ज़ोन-06 – क्षेत्रान्तर्गत 06 वार्डों (गढीपीर खां, मल्लाहीटोला प्रथम, आचार्य नरेन्द्र देव, बालागंज, अम्बरगंज, कन्हैया माधवपुर प्रथम, कन्हैयामाधवपुर द्वितीय) में चलाये गए अभियान के तहत लगभग 12.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 8,000 रु का जुर्माना वसूला किया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी डा० बिन्नों अब्बास के नेतृत्व में कर अधीक्षक उमाशंकर गुप्ता, सतोष कुमार गुप्ता, जोनल सेनेटरी अधिकारी एस०के० कटियार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो0 तय्यब, आर०सी० यादव, सतीष यादव एवं जोन-6 के राजस्व निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारीयों की उपस्थिति में संपादित की गई।

ज़ोन-07 – क्षेत्रान्तर्गत इस्माइलगंज प्रथम, शंकरपुरवा द्वितीय, मैथलीशरण गुप्त एवं शंकरपुर प्रथम वार्ड में सलमान मार्किट, टेढ़ी पुलिया, पॉलिटेक्निक व खुरंमनगर, पिकनिक स्पॉट रोड पर अभियान के तहत 8.5 किग्रा प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 16,470 रु का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में समस्त टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

ज़ोन-08 – क्षेत्रान्तर्गत पराग रोड, पवार हाउस चैराहा एवं हिन्द नगर बारा बिरवा मार्केट में चलाए गए विशेष अभियान के तहत लगभग 16 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 38,000 रु का जुर्माना वसूला किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में कर अधीक्षक आर0एस0 कुशवाहा, जेड0एस0ओ0 राजेश कुमार झां एवं समस्त एस0एफ0आई0 व टी0एस0 सहित 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 226 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर लगभग 2,15,970 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...