कश्मीर के माछिल में हिमस्खलन होने से भारतीय सेना के छह जवान बर्फ में दब गए हैं।
श्रीनगर में सेना के प्रवक्ता राजेश कालिया ने पत्रकारों को बताया, कि शनिवार की सुबह को माछिल सेक्टर में सेना का एक दस्ता गश्त पर था। इसी दौरान हिमस्खलन होने से सैनिकों का ये दस्ता बर्फ में दब गया। सैनिकों को ढूंढ़ने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है. लेकिन अभी तक किसी भी सैनिक को बर्फ से नहीं निकाला गया है मालूम हो कि दो दिन पहले कश्मीर के गुरेज इलाके में सेना के 14 जवान हिमस्खलन होने से मारे गए थे जबकि सोनमर्ग में भी हिमस्खलन होने से सेना का एक मेजर मारा गया।
Check Also
सभी मुस्लिमों को ओबीसी वर्ग में शामिल करने पर कर्नाटक सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं एनसीबीसी, भेजेगा समन
बंगलूरू : कर्नाटक में पूरे मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए ओबीसी ...