Breaking News

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर जिले में लगा नव भारत मेला

चन्दौली। आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में सेवा समर्पण अभियान के तहत यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में जिला कार्यालय पर मोदी की उपलब्धियों के संदर्भ में नव भारत मेला का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि मुगलसराय विधानसभा विधायक साधना सिंह, वशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा मैं अपने चरम बुलंदियों पर है जिसका श्रेया नरेंद्र मोदी को ही जाता है, इसमें छोटे बड़े कार्यकर्ता का भी योगदान है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि पार्टी में चाहे जो काम किया है उसे हर किसी को करना चाहिए संगठन की सेवा करना हमारा दायित्व है। हमें परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ अपने कार्य को पूर्ण करना चाहिए। वहीं जिला प्रवासी मनजीत सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा दिन रात एक कर पुनः 2022 में कमल खिलाने के लिए लग जाए। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा प्रताप ने कहा कि युवा मोर्चा सबसे महत्वपूर्ण मोर्चा है। युवा जिस तरफ चलते हैं विजय उसी तरफ होती है। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश रघुवंशी ने कहा कि नवभारत मेले के मध्य से प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक जीवन यात्रा के चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। मेले में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी चित्र पोस्टर के माध्यम से दी गई है जिस में नमो टी स्टॉल लगाया गया है।

इसी दौरान मुख्य अतिथि साधना सिंह के साथ महामंत्री जय सिंह जिला मंत्री संदीप वोहरा जितेंद्र गुप्ता आलोक सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट-अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...