Breaking News

पारिस्थितिकी तंत्र से आर्थिक लाभ के लिए स्मार्ट एग्रोइकोसिस्टम की आवश्यकता: प्रो. आरपी सिंह

लखनऊ। इंडियन बॉटनिकल सोसायटी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘जलवायु परिवर्तन: जैव विविधता, अनुकूलन और शमन’ पर तीनदिवसीय 45 वीं अखिल भारतीय वनस्पति सम्मेलन के क्रमबद्ध दूसरे दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत प्रो. एस. रामा राव तथा प्रो. आर. पी. सिंह के ‘मेमोरियल लेक्चर’ के साथ हुई। जिसके बाद वैज्ञानिक सत्र में वक्ता प्रो. मनोहराचार्य, प्रो. एस. एम. रेड्डी, प्रो. मनोज प्रसाद एवं डॉ. वन्दना प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मलेन में प्रो. आर. पी. सिंह ने पारिस्थितिक और आर्थिक लाभ के लिए स्मार्ट एग्रोइकोसिस्टम डिजाइन करने पर जोर देते हुए अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में भारत के विभिन्न राज्यों से सम्मिलित शोधकर्ताओं ने वनस्पति विज्ञान क्षेत्र से सम्बंधित अपनी रिसर्च की मौखिक और पोस्टर प्रस्तुति किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम की समाप्ति रंगारंग कार्यक्रम के साथ की गयी।

इस अवसर पर बॉटनिकल सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. एस आर यादव, सचिव प्रो. शिशु लवनिया, आयोजन सचिव प्रो. नलिनी पाण्डेय, वनस्पति विज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो. मुन्ना सिंह, प्रो. पी. सी. त्रिवेदी, प्रो. पाण्डेय, प्रो. एस. आर. यादव, प्रो. आर. के. कोहली, वनस्पति विज्ञान विभाग के माननीय गण सहित वनस्पति विज्ञान क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध विद्वानों ने शिरकत की।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों ने कम लागत में विकसित की Abrasive Jet Machine

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के अंतिम वर्ष के मैकेनिकल ...