Breaking News

पूर्वोत्तर रेलवे: टिकट जांच के दौरान स्थापित किए गए नये कीर्तिमान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अम्बर प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा एवं अनबुक्ड लगेज तथा गंदगी फैलाने वाले रेल यात्रियों के विरूद्व वाणिज्य विभाग द्वारा नियमित जॉच अभियान चलाया जा रहा है।

वाराणसी स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में रेलमंत्री राजभाषा शील्ड तथा पुरस्कार के लिए चयनित

माह जनवरी 2023 में चलाए गए जांच अभियान में स्टेशनों पर गन्दगी फैलाने वाले 305 व्यक्तियों से जुर्माने के रूप में रू 35,960 (पैतीस हजार नौ सौ साठ) के राजस्व की प्राप्ति हुई। बिना टिकट/अनियमित यात्रा के 60,343 मामले पकड़े गये, जिससे रू 4,57,73,595 (चार करोड़ सत्तावन लाख तिहत्तर हजार पॉच सौ पन्चांबे) मात्र के राजस्व की प्राप्ति हुई। इस माह जनवरी 2023 के टिकट जॉच अभियान से कुल रू 4,58,09,555 (चार करोड़ अठठावन लाख नौ हजार पॉच सौ पचपन) मात्र राजस्व की प्राप्ति हुई।

पूर्वोत्तर रेलवे

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अम्बर प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ मण्डल में पिछले वित्तीय वर्ष 2021-2022 में बिना टिकट/अनियमित एवं अनबुक्ड लगेज तथा गंदगी फैलाने वाले 8,42,986 मामलों में रेल यात्रियों से रू 59,66,45,733 (उनसठ करोड़ छियासठ लाख पैतालीस हजार सात सौ तैतीस) राजस्व प्राप्त हुआ था।

मध्य कमान अलंकरण समारोह-2023 के तहत 08 फरवरी को सम्मानित किये जायेंगे सेना के जांबाज जवान

लखनऊ मण्डल द्वारा टिकट जॉच में नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में अपै्रल 2022 से जनवरी 2023 के मध्य मात्र 10 महीनों में टिकट जॉच के दौरान 7,98,093 मामलों में 60,19,63,333 (साठ करोड़ उन्नीस लाख तिरसठ हजार तीन सौ तैतीस) का राजस्व अर्जित कर लिया गया है। टिकट जॉच अभियानों को सफल बनाने में मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक एवं मुख्य चल टिकट निरीक्षकों का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के कार्यक्रमों का शुभारंभ

Lucknow। लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन (Faculty of Yoga and Alternative ...