Breaking News

वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट की खबर, S&P 500 के लिए 18 महीनों में सबसे खराब रहा यह सप्ताह

दुनियाभर में आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, नौकरियों से जुड़ी मिश्रित रिपोर्ट आने के बाद वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी- S&P 500 के लिए 18 महीनों में यह सप्ताह सबसे खराब रहा है। खबर के मुताबिक साल की सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली नौकरियों की रिपोर्ट इतनी कमजोर आई कि अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बनी रहीं। शुक्रवार को S&P 500 में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई।

सुक्खू बोले- बारिश और बादल फटने की पूर्व चेतावनी के लिए प्रदेश में स्थापित होंगे 48 मौसम केंद्र

वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट की खबर, S&P 500 के लिए 18 महीनों में सबसे खराब रहा यह सप्ताह

कई बड़ी कंपनियों के शेयर गिरे, नैस्डैक कंपोजिट में 2.6 प्रतिशत की गिरावट

ब्रॉडकॉम, एनवीडिया और अन्य टेक कंपनियों के शेयर बड़े पैमाने पर औंधे मुंह गिरे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इर्द-गिर्द उछाल के कारण कीमतें बहुत अधिक बढ़ गई हैं। इस कारण नैस्डैक कंपोजिट में 2.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

खबर के मुताबिक नौकरियों से जुड़ी रिपोर्ट में दिखाया गया कि नियोक्ताओं ने अगस्त में अपेक्षा से कम कर्मचारियों को काम पर रखा, जिसके बाद ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई। थोड़े समय के लिए सुधार होने के बाद फिर से गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स 1,017 अंक गिरा, निफ्टी 25,000 से नीचे बंद

बता दें कि भारत में भी कई कंपनियों में छंटनी की खबरें सामने आ चुकी हैं। वैश्विक बाजारों में कमजोरी व विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई।

About News Desk (P)

Check Also

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, 2024 में 66 अरब डॉलर की वृद्धि; RBI ने जारी किए आंकड़े

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रहा है। इस साल ...